Home latest “जस शो” 2025 का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पोस्टर विमोचन

“जस शो” 2025 का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पोस्टर विमोचन

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

सुविख्यात बी टू बी जस शो 4 से 6 जुलाई जेईसीसी जयपुर में

जयपुर। जयपुर स्थित जेईसीसी में 4 से 6 जुलाई को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बी टू बी जस शो में आमंत्रित करने हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल जी से सीएमआर में जस शो कमेटी के सदस्यों ने मुलाकात कर आमंत्रण दिया।मुख्यमंत्री भजनलाल ने 5 जुलाई को होने वाली अवार्ड नाईट में मुख्य अतिथि के नाते उपस्थित रहने की स्वीकृति प्रदान की है। ज्वैलर एसोसिएशन जयपुर के वाईस प्रेसिडेंट व जस शो के को-कन्वेनर राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि इस अवसर पर जस शो के पोस्टर का विमोचन किया गया और मुख्यमंत्री  ने पूर्व के कार्यक्रम की सराहना करते हुये आगामी जस शो की बधाई दी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल  का जस शो के कन्वेनर  अशोक माहेश्वरी व एक्जीक्यूटिव मेम्बर विजय केडिया ने गुलस्ता भेंटकर तथा जस शो के को-कन्वेनर राजू मंगोड़ीवाला ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।  टीम के अन्य सदस्यों को-कन्वेनर नरेश अग्रोहा,कोषाध्यक्ष गोविंद प्रकाश अग्रवाल,एक्जीक्यूटिव मेम्बर  अनिल तांबी, महावीर कुमार डागा व जस कमेटी मेम्बर  सुरेश डड्ढा ने पिछले कार्यक्रम के जस शो टीम का मोमेंटो भेंटकर अभिनंदन किया।

ज्वैलर एसोसिएशन,जयपुर के उपाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि देश में विशिष्ट पहचान वाले बी टू बी जस शो व्यवसायियों को अपनी व्यवसायिक जरूरतों को पूरा करने और नए अवसरों की खोज करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है,और यह आम ग्राहकों के बजाय व्यवसायिक खरीदारों और विक्रेताओं को लक्षित करता है । इस अवसर पर ज्वैलर एसोसिएशन जयपुर के वाईस प्रेसिडेंट व जस शो के को-कन्वेनर राजू मंगोड़ीवाला, जस शो के कन्वेनर  अशोक माहेश्वरी,को-कन्वेनर नरेश अग्रोहा,कोषाध्यक्ष गोविंद प्रकाश अग्रवाल,एक्जीक्यूटिव मेम्बर श्री विजय केडिया,एक्जीक्यूटिव मेम्बर  अनिल तांबी, महावीर कुमार डागा व जस कमेटी मेम्बर  सुरेश डड्ढा सहित जस शो के प्रबुद्ध व्यावसायी मौजूद रहे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version