लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा/जयपुर ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर गुरूवार को बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।
इस मौके पर उन्होंने राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए लाभार्थियों से भी बातचीत की। इनमें फलौदी से पप्पू देवी, कोटपूतली से धर्मेंद्र कुमार, प्रतापगढ़ से जगदीश मेघवाल, जोधपुर से रामचन्द्र सिंह, भरतपुर से प्रेम सिंह कुंतल और बांसवाड़ा के अर्थुना से संघर्ष शामिल थे।
कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और सांसद मदन राठौड़ भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों के अनुभव सुनते हुए योजना के सकारात्मक प्रभाव और देश में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर जोर दिया।
