पीएम मोदी ने घटनास्थल का जायजा लिया अधिकारियों से की बातचीत
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सवेरे अहमदाबाद पहुंचे ,उन्होंने अहमदाबाद पहुंचकर विमान हादसे के घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।
इससे पहले वह उस स्थल पर भी पहुंचे, जहां एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ था। मोदी ने इस दौरान अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और उन्हें वहां पर प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों की भरपूर मदद करने के निर्देश दिए पीएम मोदी ने कहा कि यह हादसा इतना विभत्स है कि इसके बारे में शब्द भी कम पड़ रहे हैं ।
सरकार हादसे की पीड़ितों के परिजनों मृतकों उनके परिजनों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी कि आखिरकार किस कारण से यह है प्लेन क्रैश हुआ। मोदी ने घटनास्थल पर एक-एक जगह का मुवायना किया । जहां-जहां हवाई जहाज का मालवा गिरा था वहां जाकर देखें। जिन मकानों को और हॉस्टल को नुकसान पहुंचा उसका भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए।










































