Home latest पीसांगन में भी नो सूत्रीय मांगो को लेकर पटवार संघ

पीसांगन में भी नो सूत्रीय मांगो को लेकर पटवार संघ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ओम प्रकाश चौधरी की रिपोर्ट

पीसांगन । पीसांगन में भी नो सूत्रीय मांगो को लेकर पटवार संघ उप शाखा के हाकमो ने राजस्थान पटवार संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन व अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर हाकम हड़ताल पर चले गए। जिसके चलते नामांतरण खुलवाने,गिरदावरी व सीमाज्ञान करवाने समेत पटवार कार्यालय से संबंधित राजस्व से जुड़े कार्यों में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पटवार उप शाखा पीसांगन के अध्यक्ष दुर्गालाल भैरा के मुताबिक 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश पटवार संघ लंबे समय से आंदोलनरत है। पूर्व में सरकार से मिले भरोसे के उपरांत हम लोग काम पर लौटे थे। लेकिन सरकार की ओर से समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया गया। भरोसा टूटने के चलते हम लोग आहत व उद्देलित है और हम लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उप शाखा अध्यक्ष दुर्गालाल भैरा ने बताया कि प्रदेश पटवार संघ की 9 सूत्री मांगों में से सबसे मुख्य मांग गिरदावरी एप को संशोधन कर सर्वेयर की नियुक्ति नही करने की मांग के अलावा पटवारी से भू-अभिलेख निरीक्षक और भू-अभिलेख निरीक्षक पद से नायब तहसीलदार पद की लंबित डीपीसी को जल्द करवाने। भू-अभिलेख निरीक्षक के 752 नए पदों के सृजन की पत्रवाली का निस्तारण कर नए पद सृजित करने,पटवार भवनों में फर्नीचर, लैपटॉप,कम्यूटर,प्रिंटर जैसी मुलभुत बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर पटवार मंडलों की संख्या बढ़ाने,नायब तहसीलदार से तहसीलदार की पदोन्नति में कोटा बढ़ाने,हार्ड ड्यूटी भत्ते को ढ़ाई हजार के बजाय पांच हजार रुपये व स्टेशनरी भत्ते को चार सौ रूपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की उनकी मांग है। पीसांगन में उपशाखा अध्यक्ष दुर्गालाल भैरा के नेतृत्व में आंदोलन में आहुति देने वालो में रामरतन चौधरी, गोपाललाल पड़ौदा,  विक्रमसिंह खंगारोत, भागचंद करेसिया, देवेंद्र चौधरी, देवराज गुर्जर, दिनेशसिंह, दिनेश गैणा, गोपाललाल, सुमन, रौनक, अनिता, खुश्बू चौधरी आदि शामिल थे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version