Home education फुलेरा की बेटी आराध्या कुमावत ने स्केटिंग में जीता ब्राउन मेडल

फुलेरा की बेटी आराध्या कुमावत ने स्केटिंग में जीता ब्राउन मेडल

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

KVS नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2025 में शानदार प्रदर्शन

लोकेशन: फुलेरा, जयपुर

फुलेरा की बेटी आराध्या कुमावत, पुत्री स्वर्गीय सुरेन्द्र कुमावत, निवासी श्रीराम नगर, फुलेरा ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

चेन्नई में आयोजित 54वें KVS नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2025 में आराध्या ने रोलर स्केटिंग (अंडर-19 वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राउन मेडल हासिल किया।

क्षेत्र में खुशी की लहर

आराध्या की इस उपलब्धि से केंद्रीय विद्यालय फुलेरा का पूरा विद्यालय परिवार, स्थानीय खेल प्रेमी और क्षेत्रवासी उत्साहित हैं। उनकी सफलता ने न केवल परिवार को गर्व का अवसर दिया है बल्कि पूरे फुलेरा को गौरवान्वित किया है।

बेटियों के लिए प्रेरणा

स्थानीय लोगों ने कहा कि—
“आराध्या ने यह साबित किया है कि छोटे कस्बों की बेटियां भी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version