Home latest ढाणीपूरा सरपंच प्रतिनिधि छाबा की माता  के निधन पर  दीया कुमारी ने...

ढाणीपूरा सरपंच प्रतिनिधि छाबा की माता  के निधन पर  दीया कुमारी ने जताया शोक

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा ने पहुंचकर दिया सांत्वना संदेश

लोकेशन: रियांबड़ी (नागौर)

उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढाणीपूरा में शोक की लहर है। सरपंच प्रतिनिधि डॉ. रामदेव रामावतार छाबा की माताजी स्व. सीता देवी के आकस्मिक निधन पर राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दीया कुमारी का सांत्वना संदेश लेकर भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा ढाणीपूरा पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

सांत्वना देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

सांत्वना प्रकट करने वालों में भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा, बिखरनिया कला सरपंच प्रतिनिधि भियाराम लामरोड़, ढाणीपूरा सरपंच पुनाराम छाबा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर छाबा, रामाकिशन छाबा, डॉ. रामदेव रामावतार छाबा एवं रामावतार चॉयल सहित कई लोग मौजूद रहे।

परिजनों ने इस कठिन समय में साथ देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version