Home latest फार्मर रजिस्ट्री शिविर मे किसानो का दिखा उत्साह

फार्मर रजिस्ट्री शिविर मे किसानो का दिखा उत्साह

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुन्थड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को एग्रीस्टैक योजना में फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट अभियान का 3 दिवसीय शिविर शुरू हुआ जिसको लेकर किसानो मे उत्साह नजर आया । शिविर मे उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर, तहसीलदार उनियारा प्रवीण सैनी ने मौजूद रहकर शिविर का जायजा लिया और किसानो को फार्मर रजिस्ट्री कार्ड वितरित किए ।साथही उपस्थित ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री के बारे मे जानकारी दी एवं अन्य किसानो को भी प्रसार प्रचार करने हेतु प्रोत्साहित किया । अभियान मे पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, जन्म मृत्य, खाद्य सुरक्षा फॉर्म संबधित अन्य योजनाओं का भी कार्य संपादित किया गया । पहले दिन 205 किसानो को फार्मर रजिस्ट्री कार्ड जारी किए गए । इसके लिए किसान को जमाबंदी की अद्यतन प्रति, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल फोन लाना होगा जिस पर ओ टी पी आएगा । प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जाएगी । जिससे भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, पीएम किसान/सीएम किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा खराबा, मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि विपणन तथा कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version