लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्रधानाचार्य बृजेश कुमार मीणा तथा ब्लाक साक्षरता प्रभारी अजमुद्दीन द्वारा मां सरस्वती के माल्यार्पण और दीप प्रज्वल करके किया गया। ब्लॉक साक्षरता और सतत शिक्षा प्रभारी अजमुद्दीन खान ने बताया कि पलाई क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले रानीपुर ,कचरावता, बोसरिया तथा पलाई पंचायत के साक्षरता प्रभारी सर्वेयर एवं वालंटियर शिक्षक की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत जीवन कौशल, वित्तीय साक्षरता कानूनी साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता संबंधी जानकारियां विस्तार पूर्वक दी गई। तथा समय-समय पर होने वाली साक्षरता परीक्षा के बारे में की चर्चा की गई। दक्ष प्रशिक्षक रामबाबू शर्मा एवं बनवारी लाल सैनी ने नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी प्रदान की ।साथ ही भारत को शत प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए संकल्पित होने के लिए प्रेरित किया ।
