Home crime पीसांगन पुलिस ने समरथपुरा में बड़ी गांजा कार्रवाई की

पीसांगन पुलिस ने समरथपुरा में बड़ी गांजा कार्रवाई की

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसांगन (अजमेर) – स्थानीय संवाददाता ओमप्रकाश चौधरी

पीसांगन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के समरथपुरा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेती को नष्ट किया। पुलिस ने फूलासिंह रावत के दो खेतों में बोई गई गांजे की फसल जब्त की।

  • जप्त की गई फसल:
    • पहले खेत में 914 पौधे
    • दूसरे खेत में 621 पौधे

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच मांगलियावास थाना के थानाधिकारी दीपेंद्र सैनी को सौंपी गई।

थानाधिकारी सरोज चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई से मादक पदार्थों के अवैध प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version