लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीसांगन, अजमेर (ओमप्रकाश चौधरी)।
पीसांगन,अजमेर। पीसांगन थाना क्षेत्र के हनुवंतपुरा में पिकअप की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्याम रेगर (20 वर्ष) के रूप में हुई।
घटना के अनुसार, अजमेर की ओर से पीसांगन की दिशा में जा रही पिकअप ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलते हुए घनश्याम को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल घनश्याम को पिकअप चालक ने उपचार के लिए पीसांगन अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि सूचना मिलते ही एएसआई सुरेंद्र कुमार और हैंड कांस्टेबल सुनील कुमार अस्पताल पहुंचे और मृतक के बड़े भाई संपत रेगर की रिपोर्ट के आधार पर मौके पर मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू की।
