पीसांगन में भी इमामबाड़े से निकले ताजिए,मोहर्रम आज

0
294
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।

अजमेर, पीसांगन। में भी बड़ी मस्जिद स्थित इमामबाड़े से ताजिए निकाले गए। साथ ही मोहर्रम के अवसर पर कस्बे में मुस्लिम समुदाय के द्वारा हसन,हुसैन की शहादत में ढ़ोल ताशे की थाप व मातमी धुनों के बीच कत्ल की रात मनाई गई। इस अवसर पर इमाम बाड़े से ताजिये को जुलुस के रूप में लाते हुए। पुराना पुलिस थाना,सदर बाजार,सब्जी मंडी, तेलीवाड़ा,झुंझालिया चौक,व्यापारी मौहल्ला आदि जगहो पर ताजिये का मुकाम लगाया गया। जहां पर रात भर इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हसन,हुसैन की शहादत की याद में कत्ल की रात मनाई गई। कत्ल की रात के दौरान कलंदरो ने विभिन्न हैरतअंगेज कारनामे दिखाते हुए खुनी मातम मनाया। युवा वर्ग ने ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ हाईदौस खेला। आज सवेरे साढ़े 9 बजे पुराने थाने के बाहर से ताजिए निकाले गए जिनका दोपहर साढ़े 12 बजे तक सदर बाजार में मुकाम लगाया गया। ताजिये का मुकाम लगाने का यह दौर रात्रि की तर्ज पर शाम तक चलेंगा। सदर बाजार में कलंदरों ने विभिन्न हैरतअंगेज कारनामें दिखाऐं व युवा वर्ग ने ढोल-ताशों की मातमी धुनो के साथ हाईदौस खेलते हुए मातम मनाया एवं इमाम हुसैन की याद में मर्सिया पढ़ी गई। शाम को 6 बजे बाद ताजिए कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोविंदगढ़ रोड़ स्थित कब्रिस्तान पहुंचेंगे। जहां हौज में ताजिए शैराब किए जाएंगे। इसी प्रकार उपखंड़ क्षेत्र के गोविंदगढ़ व दांतड़ा में भी ताजिए निकाले जा रहे हैं। मोहर्रम के अवसर पर थानाधिकारी प्रहलाद सहायक के नेतृत्व में एहतियातन पुलिस जाप्ता भी तैनात है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here