लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी, पीसांगन (अजमेर)।
कस्बे में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर देते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।
समारोह में राष्ट्रीय महासचिव एवं अभियान की राष्ट्रीय संयोजक अलका गुर्जर, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भड़ाना, जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, विधायक रामस्वरूप लांबा, प्रधान दिनेश नायक, जिला संयोजक सुभाष वर्मा, तथा मंडल अध्यक्ष बीरम पीपाड़ा सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
