लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रशासक सीमा चौधरी ने छठे वर्ष भी विद्यार्थियों की बढ़ाई हौसला-अफजाई
पीसांगन (अजमेर) | स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी।
पीसांगन उपखंड के रामपुरा डाबला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। विद्यालय में अध्ययनरत कुल 38 बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रशासक सीमा चौधरी द्वारा कलाई घड़ियां वितरित की गईं।
पीईईओ रीता जैन ने बताया कि प्रशासक सीमा चौधरी द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगातार छठे वर्ष अपनी ओर से बोर्ड परीक्षार्थियों को कलाई घड़ियां वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के 10वीं कक्षा के 20 एवं 12वीं कक्षा के 18 विद्यार्थियों को घड़ियां भेंट की गईं।
घड़ियां वितरित करते हुए प्रशासक सीमा चौधरी ने सभी परीक्षार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ शांत मन से परीक्षा देने की सीख दी। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ही विद्यार्थियों की सबसे बड़ी ताकत है। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, आपने पूरी मेहनत की है और उसका परिणाम अवश्य मिलेगा। अपनी पिछली उपलब्धियों को याद रखें और बिना घबराए प्रश्नों का सामना करें।
इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी दीपिका वैष्णव, पप्पूराम चोयल, रामपाल रेगर, मोहनलाल गुर्जर, हुकमाराम जाट, पुष्करलाल कुमावत, एएनएम सीमा अहलावत, दीपा चौधरी, अबरार अहमद, रेखा छिपा, राकेश वैष्णव सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
