राजसमन्द। गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द जिले के कुंवारिया कस्बे में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर आज पिपलेश्वर महादेव के सेकड़ो शिव भक्तों ने बड़ी संख्या में सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरिराज मूंदड़ा ने बताया कि यह कावड़ यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर से सुबह 9 बजे विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना व गाजेबाजे के साथ रवाना हुई, जो सदर बाजार रावलीपोल, चारभुजा मंदिर मार्ग, अस्पताल, सब्जी मंडी मार्ग होते हुए बस स्टेशन स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची जहां पर कावड़ के जल से पीपलेश्वर महादेव का जयकारे के साथ जलाभिषेक किया गया ।
