पीपलेश्वर महादेव में शिवभक्तों ने कावड़ के जल से किया जलाभिषेक

0
180
- Advertisement -

राजसमन्द। गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमन्द जिले के कुंवारिया कस्बे में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर आज पिपलेश्वर महादेव के सेकड़ो शिव भक्तों ने बड़ी संख्या में सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरिराज मूंदड़ा ने बताया कि यह कावड़ यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर से सुबह 9 बजे विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना व गाजेबाजे के साथ रवाना हुई, जो सदर बाजार रावलीपोल, चारभुजा मंदिर मार्ग, अस्पताल, सब्जी मंडी मार्ग होते हुए बस स्टेशन स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची जहां पर कावड़ के जल से पीपलेश्वर महादेव का जयकारे के साथ जलाभिषेक किया गया  ।

कावड़िया में शिव भक्त अमलीडो अमलीडो पुष्कर जी से कावड़ पर लाना आदि शिव के धार्मिक भजनों पर थीरकते हुए चल रहे थे वहीं जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया है बाद में कावड़ यात्रा पीपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची है जहां पर जलाभिषेक किया गया है वही विशेष पूजा अर्चना के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अधिकारी उदयलाल बरगट,एएसआई कमलेन्द्र सिंह झाला मय पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here