Home latest पीएम विश्वकर्मा योजना में धाधली, अभ्यर्थी 4 माह से लगा रहे चक्कर

पीएम विश्वकर्मा योजना में धाधली, अभ्यर्थी 4 माह से लगा रहे चक्कर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर रोजगार देने की मंशा के साथ भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम विश्वकर्मा योजना की उपखंड में धज्जिया उड़ाई जा रही है। प्रशिक्षण केंद्र संचालक जमकर धांधली कर माल बना रहे हैं। करीब चार , पांच माह पूर्व पीएम विश्वकर्म योजना के तहत फर्नीचर, ब्यूटी पार्लर सहित कई प्रकार के प्रशिक्षण देने के लिए उनियारा शहर में बावड़ी के चौक के पास प्रशिक्षण केंद्र खुला था। जिसमें जिले से युवक युवतियों ने प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद उनियारा से केंद्र संचालक ने काल कर अभ्यर्थियों को सेंटर बुला लिया और उनसे मूल आधार फोटो सहित अन्य दस्तावेज ले लिए। सैकड़ो बेरोजगार के मूल दस्तावेज लेने के बाद उन्हें यह कहकर भेज दिया की आपको कॉल करके बुला लिया जाएगा। तभी से बेरोजगार युवक युवतिया लावा, दूदू ,पीपलू, टोंक, निवाई, मालपुरा सहित अनेक स्थान से बार-बार आ रहे हैं। केंद्र पर ताला लगा रहता है। बेरोजगारी में किराया व समय की बर्बादी हो रही है। इससे परेशान होकर मालपुरा तहसील के लावा निवासी गौरी शंकर जागिड ने उपखंड अधिकारी को शिकायत दी है। उपखंड अधिकारी के पास जाकर पीड़ित ने अपनी व्यथा सुनाई। उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न गुर्जर ने पीड़ित को जांच का आश्वासन दिया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version