Home latest पीएचइडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का किया स्वागत

पीएचइडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का किया स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। जलदायविभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा से जयपुर जाते समय गुरुवार को अलीगढ़ कस्बे के नेशनल हाईवे 116 टोंक रोड मेवाड़ स्कूल पास एक ढाबे पर मंत्री कन्हैया लाल का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया । इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता एवं संघ सदस्यों से चाय पर चर्चा कर क्षेत्र के हाल जाने तथा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की । जन कल्याण की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्हें अलीगढ़ में आयोजित डाकबंगला विश्राम गृह में श्री बटकेश्वर महादेव शिव परिवार एवं हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version