Home latest महिला थाना अधिकारी की अनूठी पहल

महिला थाना अधिकारी की अनूठी पहल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

समझाइश से पति-पत्नी के बीच करवाया समझौता

सीकर । महिला थाना अधिकारी मुनेशी मीणा ने महिला थाना अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक अच्छी पहल करके शानदार उदाहरण पेश किया है । उषा पत्नी भगवती प्रसाद वाल्मीकि निवासी मलसीसर जिला झुंझुनू का पिछले 5 साल से मनमुटाव चल रहा था पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को कंप्रोमाइज कराते हुए थाना अधिकारी ने दोनों के बीच राजीनामा कराकर फिर से एक नया जीवन जीने की मिसाल पेश की है । हम आपको बता दें कि थाना अधिकारी मुनेशी मीणा ने मलसीसर निवासी उषा और भगवती प्रसाद के बीच मनमुटाव चल रहा था और पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे । दोनों को थाने में बुलाकर थाना अधिकारी द्वारा सौहार्दपूर्ण तरीके से समझाइश की गई । जिसके चलते दोनों पति पत्नी फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गए, और दोनों पति-पत्नी ने थाना अधिकारी मुनेशी मीणा का आभार व्यक्त करते हुए नए जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया । थानाधिकारी ने जॉइनिंग के साथ ऐसे पांच मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहै विवाद को सुलझाया है, जो अपने आप में एक अच्छी मिसाल है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version