Ss
खींवसर – डॉ कमल किशोर तंवर
युवक ने करदी अपनी पत्नी की हत्या
गोली मारकर की हत्या
मौके पर पपुडी की हुई मौत
भावंडा पुलिस ने शव को रखवाया खींवसर सीएचसी
भावंडा थाना क्षेत्र की घटना
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
खींवसर ,नागोर। क्षेत्र के भावंडा थाना क्षेत्र के एक ट्यूबवेल पर शनिवार को दोपहर बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार भाकरोद निवासी रहीश नट ने अपनी पत्नी पप्पूड़ी को गोली मार दी। जिससे पप्पूड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव खींवसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार भाकरोद निवासी रहीश नट अपने परिवार सहित भांवडा सरहद में महेंद्रसिंह राजपुरोहित की ट्यूबवेल पर कृषा के रूप में काम करता हैै। जिसने शनिवार को दोपहर बाद अपनी पत्नी से झगड़ा करते हुए बंदूक से छर्रे चला दिए। जिससे पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इसी के तहत शनिवार को झगड़ा हुआ और गुस्से में बंदूक चला दी। जिससे पत्नी पप्पूड़ी की मौत हो गई। पप्पूड़ी का पीहर भोपालगढ़ व ससुराल भाकरोद गांव में है।
