Home latest हस्ताक्षर अभियान आयोजित

हस्ताक्षर अभियान आयोजित

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। यहां शनिवार को राजकीय महाविद्यालय के ई एल सी क्लब की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवराज झांझड़िया ने बताया कि देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय के ई एल सी क्लब द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।इसके तहत शनिवार को कृषि मंडी तिराहे पर ई एल सी प्रभारी दिव्या मीणा के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने बड़े बैनर पर मतदाताओं के हस्ताक्षर करवाए साथ ही उन्हें उपचुनाव में मतदान करने का संदेश दिया एवं उन्हें अपने परिवार के सदस्यों तथा अपने परिचितों को भी मतदान करने का संदेश देने का आग्रह किया ।इस दौरान महाविद्यालय के कार्मिक डॉ भानुप्रकाश शर्मा , मुकेश मीणा ,अभिषेक शर्मा , आशीष जैन ,मनोज बैरवा, पुरुषोत्तम वर्मा , के अतिरिक्त पायल , शुभम, डॉली हाड़ा , पायल सैनी , भूमिका गौतम , कोमल, मोहित आदि छात्र छात्रा मौजूद थे ।

Previous articleपति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या
Next articleबजरी से भरी हुई दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version