लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नवीन शर्मा
भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश करौली पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने एडिशनल एसपी कार्यालय में सीएलजी सदस्यों के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले के वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर बैठक ली
करौली, हिंडौन सिटी। आईजी राहुल प्रकाश के समक्ष एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय द्वारा करौली जिले में अवैध खनन, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, स्मैक तस्करों एवं अपराधियों शिकंजा कसना, और वांछित अपराधियों की धर पकड़ अभियानों की सभी सीएलजी मेंबर्स ने प्रशंसा की।
इस दौरान आईजी ने कहा कि वर्तमान में जो परिस्थितियों चल रही है समाज के सभी लोगों से मैं आग्रह पूर्वक कहना चाहूंगा कि सभी धर्म जातियां आपस में सौहार्दपूर्ण तरीके से रहे।

इस दौरान एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पूर्ण निगरानी है सभी लोग किसी भी अफवाह एवं समाज का वातावरण बिगड़ने वाली सोशल मीडिया एक्टिविटीज से सतर्क करें किसी भी भ्रामक परिस्थिति मैं पुलिस का पूर्ण सहयोग प्रदान कर सूचित करें।
सामाजिक सौहार्द बिगड़ने वाले वंचितों पर पुलिसपूर्ण निगरानी रख रही है तथा इस प्रकार कार्य करने वाली युवतियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वीकृत कर कर स्थापित की गई पुलिस चौकी पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का धन्यवाद दिया और बताया कि पुलिस चौकी स्थापित होने से मनीराम पार्क से लेकर अग्रसेन कॉलेज तक आवारा गिरदी करने वाले लड़कों पर की गई कार्रवाही बहुत ही प्रशंसनीय एवं संतोषजनक रही जिससे हिंडौन में छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी आई है।