लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
1 फरवरी 2026 को होगा भव्य आयोजन, तैयारियां शुरू
पादूकलां। कस्बे के कल्याण मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, पादूकलां का गठन किया गया।
बैठक में संयोजक कैलाश सोनी ने समिति की घोषणा करते हुए बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन मंडल, पादूकलां के तत्वावधान में 1 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
आयोजन समिति का गठन
आयोजन समिति में
-
सह संयोजक: मनसुख प्रजापत, राजेन्द्र टेलर एवं नटवरलाल काबरा
-
कोषाध्यक्ष: ओमप्रकाश देवासी
-
सह-कोषाध्यक्ष: रविशंकर जोशी
-
संपर्क प्रमुख: विनोद हटीला
-
सह संपर्क प्रमुख: बस्तीराम प्रजापत
-
प्रचार-प्रसार प्रभारी: श्याम सुंदर दाधीच एवं सुखदेव गौड
समिति सदस्यों में संपत प्रजापत, पवन सैन, तनिश पारीक, दीपेंद्र सिंह, अंकित सोनी, साहिल जैन, दुर्गाराम एवं मुकेश भाटी को शामिल किया गया है।
भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का संकल्प
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विराट हिंदू सम्मेलन को भव्य, ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
आयोजन साधु-संतों के सानिध्य में संपन्न होगा।