लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जैविक खेती और कीट-रोग नियंत्रण पर दी जानकारी
पादूकलां (नागौर) — कस्बे के राजीव गांधी आईटीआई सेवा केंद्र परिसर में आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रियांबड़ी ब्लॉक के 100 से अधिक किसान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पादूकलां की सरपंच कने रामप्यारी देवी ने की।
गोष्ठी में प्रमुख विषय
-
जैविक खेती के फायदे और तकनीक — कृषि अधिकारी ओमप्रकाश गुर्जर, सहायक कृषि अधिकारी हरेंद्र कुमार और सोहनलाल फुलवरिया ने विस्तार से जानकारी दी।
-
ड्रिप इरिगेशन, फव्वारा, पॉली हाउस के रखरखाव और उपयोग के बारे में बताया गया।
-
वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार बढाणिया ने विभागीय योजनाओं, खरीफ फसलों की सिंचाई और कीट-रोग प्रबंधन की जानकारी दी।
किसानों को मिला मार्गदर्शन
गोष्ठी में मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण और विभागीय योजनाओं के माध्यम से बेहतर उत्पादन लेने के तरीके समझाए गए।
इस मौके पर शिवजीराम फड़ौदा, बलराम टाडा, और ब्लॉक रियांबड़ी के सभी कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में किसानों ने इस आयोजन से लाभ उठाया।
