लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा, (राजसमंद) — पति की लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना के लिए राजसमंद जिले के झोर, कुंवारिया, रेलमगरा, आमेट सहित आसपास के गांवों और कस्बों में विवाहित महिलाओं ने श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सातुड़ी तीज का पर्व मनाया।
दिनभर व्रत और शाम को पूजा-अर्चना
महिलाओं ने सुबह से व्रत उपवास रखा और देर शाम शिव-पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर और पति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, फिर व्रत खोला।
परंपराएं और रीति-रिवाज
-
शिव-पार्वती कथा का श्रवण किया गया।
-
घरों में सत्तू के लड्डू बनाकर उनकी पूजा की गई।
-
कई कुंवारी कन्याओं ने भी अच्छे वर की कामना से व्रत रखा।
गांव-गांव में महिलाओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया, और दिनभर माहौल धार्मिक आस्था से भरा रहा।
