Home education पादूकलां में बेटियों ने बढ़ाया मान, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम

पादूकलां में बेटियों ने बढ़ाया मान, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम में पादूकलां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है।

अलग-अलग संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्यालय के कला, विज्ञान और कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

  • कला वर्ग:
    सोनाक्षी गोरा (पुत्री मंशाराम गोरा) ने 96.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
  • कृषि विज्ञान वर्ग:
    लक्ष्मी कड़वासरा (पुत्री अमराराम) ने 93% अंक प्राप्त किए।
  • विज्ञान वर्ग:
    महेंद्र ढोली (पुत्र सुरेश ढोली, निवासी लांपोलाई) ने 85.40% अंक हासिल किए।

विद्यालय में खुशी का माहौल

विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने बताया कि इस वर्ष सभी विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए गर्व का विषय है।

बधाईयों का दौर

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version