Home latest ओमप्रकाश भड़ाना ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया आत्मीय स्वागत

ओमप्रकाश भड़ाना ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया आत्मीय स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: नितिन मेहरा, अजमेर

अजमेर। अजमेर में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भड़ाना ने पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और तीर्थराज पुष्कर की पावन धरती पर उनके आगमन को धर्म एवं संस्कृति के लिए प्रेरणादायक बताया।

उन्होंने कहा कि 23 से 25 फरवरी तक पुष्कर में आयोजित तीन दिवसीय पावन हनुमान कथा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बनेगी तथा समाज में सनातन मूल्यों, राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करेगी। उन्होंने धर्मप्रेमी जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।

भड़ाना ने कहा कि पूज्य शास्त्री जी की वाणी और कथाओं से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा युवाओं को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version