Home latest ॐ शांति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम में 23 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा,...

ॐ शांति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम में 23 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा, पोस्टर का हुआ विमोचन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

निम्बार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के मुखारविंद से बरसेगी कथा की सुमधुर रसधार

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के भक्तजनों के लिए आगामी अप्रेल माह में भक्ति की रसधार बहने वाली हैं। ये संगीतमय भक्ति की रसधार शहर के गांधी नगर स्थित निम्बार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के मुखारविंद से सात दिनों तक बहेगी। श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने जानकारी देकर बताया कि श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट एवं ॐ शांति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम आश्रय के संयुक्त तत्वाधान श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 23 अप्रेल से 29 अप्रेल तक किया जाएगा। यह कथा परम पूज्य महंत मोहन शरण शास्त्री निंबार्क आश्रम गांधी नगर भीलवाड़ा के मुखारविंद से की जाएगी। सोमानी ने बताया कि उक्त कथा का आयोजन प्रतिदिन दिन में 2 बजे से 5 बजे तक ॐ शांति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम श्रीलोक रिसॉर्ट के पास मंगरोप रोड़ भीलवाड़ा में आयोजित होगा। सोमानी ने बताया कि उक्त कथा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं कुछ इसी को लेकर सोमवार को जिंदल शॉ लिमिटेड के हेड एस बी सिन्हा के सानिध्य में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। वही इस अवसर पर श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान विपिन दीक्षित ने सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्यां में पधारने और भागवत ज्ञान गंगा का श्रवण करने का निवेदन किया। जबकी इस अवसर पर श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश पालीवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोपाल नारायण नागर, रवि शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा राजवीर सिंह राधे, युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा, गोपाल गर्ग, गोपाल सुखवाल, पुरूषोतम गर्ग, कुलदीप तिवारी एवं ॐ शांति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम आश्रम के समस्त ट्रस्टीगण भी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version