लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर | मनजीत सिंह (ब्यूरो चीफ)
श्रीगंगानगर | श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत 2W गुरूसर में शहीद भगत सिंह क्लब के तत्वावधान में आयोजित 8वें ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक रुपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और खेल को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।
विधायक कुन्नर ने कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के माध्यम से देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक रुपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर ने एमएलए कोटे से 2W गुरूसर खेल मैदान के विकास हेतु 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा से खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
शहीद भगत सिंह क्लब के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने विधायक कुन्नर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।