Home accident नोखा के एक ही परिवार के छ जनो की  सड़क हादसे में...

नोखा के एक ही परिवार के छ जनो की  सड़क हादसे में मृत्यु पर सर्व समाज ने न्याय के लिए दिया ज्ञापन

0

एक ही परिवार के छ जनो की  सड़क हादसे में मौत पर सर्व समाज ने न्याय के लिए दिया ज्ञापन 
विजय कपूर की रिपोर्ट
श्रीडूंगरगढ़ l तकनीकी खामी से बने ओवर ब्रिज पर 19 मार्च को हुए सड़क हादसे में कालग्रस्त नोखा सेन समाज के एक परिवार के छह मुखिया लोगों के परिवार जनों को न्याय दिलाने हेतु श्रीडूंगरगढ़ सेन समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने इस मांग को समर्थन देते हुए ज्ञापन दिया । ज्ञापन मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार को सेन समाज एवं अन्य समाज के लोगों ने सेन समाज के कर्मठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश फूलभाटी के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पर जुलूस के रूप में पहुंचे।  नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा ओर न्याय की आवाज बुलन्द की ।

मुख्यमंत्री से की न्याय की मांग

सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष विमल भाटी ने कहा कि संघर्ष समिति की मांगें जायज है सरकार एवं प्रशासन को इस मामले में संजीदगी दिखाते हुए पीड़ित परिवारों की मांगों को मानना चाहिए।

7 दिनों से बीकानेर में चल रहा है धरना

सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जाड़ीवाल ने कहा कि पिछले 7 दिनों से समाज के लोग बीकानेर में धरने पर बैठे है अभी तक कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई है सेन समाज के ये पीड़ित परिवार बहुत ही जरूरतमंद है परिवारों को पचास लाख रुपए मुआवजा राशि और संविदा पर नौकरी जल्द से जल्द मिलनी चाहिए।सेन समाज सैलून यूनियन के अध्यक्ष शिव प्रसाद गहलोत ने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में हर सेन बंधु मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है आने वाले समय में अगर बड़े आंदोलन की जरूरत पड़ी तो भी समाज का हर एक नागरिक संघर्ष समिति में आव्हान पर कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है।

ज्ञापन देने वालों में यह थे प्रमुख लोग

सेन समाज के हक मे सदेव सक्रिय रहने वाले ओमप्रकाश फूलभाटी, एडवोकेट पूनमचंद मारू, एडवोकेट ललित कुमार मारू, रामकिशन फूलभाटी,पवन परिहार, बाबूलाल नाई, पप्पू नाई नौसरिया, सत्यनारायण जाट, इंद्रचंद नाई, मोहनराम जाखड़, एडवोकेट मनोज सिंहराजभाटी, संदीप मारू, प्रकाश दूसाद, मालाराम नाई दूसारणा, महेंद्र पंवार, प्रकाश गहलोत, महेंद्र गोला,कन्हैयालाल गहलोत, मोतीलाल गहलोत, बनवारी नाई, सीताराम पंवार, राजकुमार धांधल, राजू टाक, सीताराम फूलभाटी, सुभाष सोलंकी, जगदीश गोला, सहित अनेक सेकडो सामाजिक लोग उपस्थित रहे।संघर्ष समिति की प्रमुख मांगे  :-
1. पीडित छह परिवारो को 50 – 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद.
2. परिवार के एक व्यक्ति सरकारी/ संविदा पर नौकरी.
3. देशनोक ओवरब्रिज को रिडिजाइन करके दोबारा बनाया जाए.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version