नेमिनाथ भगवान का मनाया मोक्ष कल्याणक

0
175
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा पर बड़ी श्रद्धा के साथ 22 वे तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। नेमिनाथ भगवान का जन्म द्वारिका के राजा समुद्रविजय और रानी शिवादेवी के यहाँ हुआ था।
वे यदुवंश में उत्पन्न हुए थे। वे भगवान कृष्ण के चचेरे भाई थे। उनका विवाह उग्रसेन की पुत्री राजुल से तय हुआ था। विवाह के लिए जाते समय, रास्ते में पशुओं की पीड़ा देखकर उनका मन संसार से विरक्त हो गया और उन्होंने संन्यास ले लिया। उन्होंने गिरनार पर्वत पर दीक्षा ग्रहण की एवं उन्होंने गिरनार पर्वत पर ही मोक्ष प्राप्त किया।

नेमिनाथ भगवान का जीवन त्याग और वैराग्य का प्रतीक है।इस अवसर पर सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक किया गया प्रथम शान्तिधारा कर्ता रमेश चंद नरेंद्र कुमार विनोद कुमार मुकेश कुमार राजेश कुमार कैंसिल परिवार बनेठा दित्य शांति धारा तेजमल जैन महेंद्र कुमार जैन रोहित जैन अखिलेश जैन बनेठा ने की उसके बाद देव शास्त्र पूजा चौबीस भगवान की मुलनायक और नेमिनाथ भगवान की पूजा कर नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाया अभिषेक शांतिधारा में राजेश जैन मोंटू जैन अंकुर जैन अक्षय जैन अंकित जैन केशव जैन आदि भक्तगण मौजूद रहे साढ़े 7 बजे भक्तामर अनुष्ठान किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here