लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नीमड़ी बिदरका स्थित काली कमली आश्रम के परम पूज्य श्री श्री 1008 संत भइयन दास महाराज जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से क्षेत्र सहित संत समाज और श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
संत भइयन दास महाराज जी अपने आध्यात्मिक मार्गदर्शन, तप, त्याग और समाजसेवा के लिए व्यापक रूप से जाने जाते थे। उन्होंने अपने सादगीपूर्ण जीवन और उपदेशों के माध्यम से समाज को धर्म, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके सान्निध्य और आशीर्वाद से असंख्य श्रद्धालु लाभान्वित हुए।
महाराज जी के देवलोकगमन से आश्रम परिवार एवं भक्तजनों को गहरा आघात पहुंचा है। श्रद्धालुओं द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों एवं भक्तजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
