Home latest विजया रहाटकर के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग स्थापित करेगा नए कीर्तिमानः-...

विजया रहाटकर के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग स्थापित करेगा नए कीर्तिमानः- मदन राठौड़

0

 

विजया रहाटकर के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग स्थापित करेगा नए कीर्तिमानः- मदन राठौड़

विजया ताई के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं के कल्याण के लिए सशक्त रूप से करेगा प्रभावी कार्यः- डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल

विजया रहाटकर को महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर राजस्थान की सह प्रभारी विजया रहाटकर को शुभकामनाएं दी और कहा कि ताई महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रही है, और उनके नेतृत्व में आयोग सशक्त होगा तथा प्रभावी भूमिका निभाएंगा। उन्होंने कहा कि  रहाटकर महिलाओं से जुड़े हुए सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर मुखर रही है। इसका लाभ आयोग के माध्यम से देश की मातृशक्ति को मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विजया रहाटकर ने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके परिणाम स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त पद पर नियुक्त किया है।  रहाटकर ने प्रदेश की सह प्रभारी के पद पर कार्य करते हुए कुशल मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने माताओं और बहनों के हितों की बात संगठन के माध्यम से सत्ता तक पहुंचाने का कार्य किया था, उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि प्रदेश में लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं की बढ़ चढ़कर सक्रिय भूमिका देखने को मिल रही है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने विजया रहाटकर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ताई के नेतृत्व में आयोग महिलाओं के कल्याण के लिए सशक्त रूप से प्रभावी कार्य करेगा और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। विजया ताई ने महाराष्ट्र में महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर बेहतर कार्य किया और सदैव महिलाओं के हितों के लिए कार्य किया। भाजपा प्रदेश की सह प्रभारी के पद पर कार्य करते हुए विजया ताई ने भाजपा पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता के साथ मिलकर बेहतर कार्य किया।

इन नेताओं ने भी दी बधाई

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, मोतीलाल मीणा, प्रभुलाल सैनी, सीआर चौधरी, नाहर सिंह जोधा, भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, संतोष अहलावत, ओमप्रकाश भडाणा, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, वासुदेव चावला, पिंकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी, महेंद्र कुमावत, स्टेफी चौहान, अनिता कटारा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चो तथा प्रकोष्ठ, विभागों के पदाधिकारियों , प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने विजया रहाटकर को शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version