पुलिस उपाधीक्षक श्वेता पाठक के समर्थन में उतरे लोग
भरतपुर। (राजेंद्र शर्मा ) रूपबास कस्बे के दर्जनों लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक सीओ श्वेता पाठक को पुनः रूपवास में ही लगाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया।
शुक्रवार को कस्बे के दर्जनों लोग उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां इन्होंने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
दिए गए ज्ञापन में लिखा कि रूपवास में पुलिस सीओ के पद पर पंद स्थापित श्वेता पाठक का हाल ही में ट्रांसफर किया गया है। जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। यह नाराजगी इसलिए है कि पहली बार कोई ईमानदार साफ एवं स्वच्छ छवि वाली अधिकारी रूपवास क्षेत्र में पुलिस डीएसपी पद पर पदस्थापित हुई थी। जिसने समस्त कस्बे व क्षेत्र में आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं और अवैध रूप से चलने वाले कारोबार एवं अवैध कारोबार करने वालों पर लगाम लगा दी थी।
कस्बे व क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम थी।
इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर क्षेत्रीय जनता के बीच जाकर स्वच्छता, साइबर अपराध व सामाजिक बुराई वाले कार्यों के बारे में जनता को जागरूक किया।
सीओ श्वेता पाठक के अच्छे कार्यों से क्षेत्र की जनता बहुत ही खुश थी।
इस अवसर पर मंगल सिंह, वीरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, प्रहलाद, कमल सिंह, राजकुमार, विष्णु धाकड़, रामकिशन आदि मौजूद थे।
