लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सोशियल वेल्फेयर सोसायटी व राजस्थान पेशनर समाज के सहयोग से नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार आयोजित
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सोशियल वेल्फेयर सोसायटी द्वारा राजस्थान पेशनर समाज, भीलवाडा के सहयोग से नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार पेशनरस भवन मे आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंक जैन, नयूरोसाइकेट्रिस्ट, नशा रोग विशेषज्ञ, आरवीआरएस मेडिकल कोलेज, महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाडा ने अपने उद्बोधन मे प्रजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित सहभागियो को बताया कि नशा क्या है, नशे की भयावहता क्या है, नशे के कारण शरीर पर, परिवार, समाज और देश पर होने वाले दुष्प्रभाव, नशे के रोगी मे लक्षण, नशे के रोग का उपचार, रोगी का पुनर्वास और इस रोग के रोकथाम मे परिवार और समाज की भूमिका के बारे मे बताया। उन्होने बताया कि नशे के कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो जाता है, आर्थिक स्थिती बिगड जाती है, परिवार मे अशांति पैदा होती और नशे का रोगी जुर्म की दुनिया की ओर बढ जाता है।
युवाओ को नशे (तम्बाकु, सिगरेट-शराब, भांग, गांजा, चरस, स्मेक) से बचने के लिए उनकी शक्ति ज्ञान प्राप्त करने, अच्छा खानपान, नियमित दिनचर्या, व्यायाम मे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि सुखी और स्वस्थ जीवन जीते हुए राष्ट्र निर्माण मे योगदान कर सके। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं को चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ इंडिया सुरेश चंद श्रीमाली ने बताया कि नशे के व्यापार के विरूद्ध बहुत सख्त कानून है इसके तहत नशा बेचने वाले, तस्करी करने वाले को 10 से 20 साल की सजा और 10 से 20 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है। नशे से युवा पीढी को बचाने के लिए एवं नशा मुक्त भारत बनाने के लिए समाज को जागरूक होकर सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनो का यह प्रयास सराहनीय है।
इस दौरान डॉ. प्रियंक जैन का सम्मान भूपेन्द्र दत्ता, सचिव राजस्थान पेशनर समाज, एजाज शेख सचिव सोशियल वेल्फेयर सोसायटी, रमजान खान कायमखानी द्वारा तथा मुख्य अतिथि सुरेश चंद श्रीमाली का सम्मान शब्बीर शेख मेम्बर वक्फ बोर्ड राजस्थान, एसएन भट्ट, संदीप टेलर द्वारा पगडी, उपरना और मोमेंटो देकर किया। सेमिनार मे नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया और सभी को नशा मुक्ति हेतु हर संभव प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई।
आने वाले समय मे भीलवाडा के अन्य क्षैत्र मे भी ऐसे सेमिनार आयोजित कर नशे के विरूद्ध जागरूकता पैदा करने के प्रयास संस्था द्वारा किये जायेगे। सेमिनार मे नूर ईलाही पठान, गोपाल गग्गड, गुलाम मोहम्मद बागवान, मोहम्मद असलम, सत्यदेव व्यास जुबैर अहमद, जगदीश मुन्दडा, रियाजुददीन पठान, प्रेम सिंह चौहान, आदिल अहमद, प्रकाश चंडालिया, माया डेविड, सुशीला चंडालिया, शाहिदा खान, रामनिवास छीपा सहित कई युवा उपस्थित रहे। सेमिनार का संचालन डॉ. फरियाद मोहम्मद ने किया। अंत मे पेशनर समाज सचिव भूपेन्द्र दत्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
