Home latest नागौर में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से...

नागौर में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। नागौर शहर में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं ने रविवार सायं 6:15 बजे डीडवाना रोड स्थित माली समाज भवन से भव्य पथ संचलन निकाला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शानेश्वर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।

पथ संचलन के दौरान विजय वल्लभ चौक, दिल्ली गेट, ए रोड, गांधी चौक और किले की ढाल सहित विभिन्न स्थानों पर नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर मातृशक्ति का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में बजरंग दल, सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, लघु उद्योग भारती, लायंस क्लब और शनेश्वर मंदिर ट्रस्ट सहित कई संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया। मंदिर परिसर में प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

पथ संचलन में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख डॉ. वंदना वजीरानी, प्रांत कार्यवाहिका डॉ. सुमन रावलोत, वर्ग अधिकारी डॉ. यशस्वी, सरोज प्रजापत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और मातृशक्ति मौजूद रहीं।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और महिला पुलिसकर्मियों सहित जाप्ता पूरे समय तैनात रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version