लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
20 प्रतिभाओं का होगा सम्मान
जोधपुर (रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक)।
सहयोग भारती फाउंडेशन राजस्थान द्वारा “प्राइड ऑफ़ मारवाड़ अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन 30 मई 2026 को जीएस गार्डन रिसोर्ट, जोधपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जोधपुर की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष जयंत माथुर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना है, ताकि अन्य लोग भी समाज सेवा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित हो सकें। 
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरदीप सिंह सलूजा (समाजसेवी/उद्योगपति) शामिल होंगे।
समारोह की अध्यक्षता नरेश जाजड़ा (समाजसेवी/उद्योगपति) करेंगे।
इसके अलावा महेंद्र राज लुणावत, गौतम सिंह (प्रबंधक, जीएस गार्डन एंड रिसॉर्ट), सुशील शर्मा (प्रबंधक, मारवाड़ी कैटेलिस्ट) तथा समाजसेवी कविता श्रीवास्तव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
इस समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, कला, संस्कृति, व्यवसाय एवं पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 व्यक्तियों को “प्राइड ऑफ़ मारवाड़ अवार्ड 2026” से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वालों में पत्रकारिता क्षेत्र से अमित दवे (राजस्थान पत्रिका), परेश कौशिक (दैनिक भास्कर), अर्जुन पवार (दैनिक नवज्योति), अभिषेक सेन, बृजकिशोर पारीक, दिलीप कुमार पुरोहित सहित अन्य नाम शामिल हैं। इसके अलावा डॉ. चंद्रकांत गोस्वामी, अपूर्वा गुर्जर, डॉ. काजल वर्मा, निरूपा पटवा, मुकता माथुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, धनपत भंडारी, नीलम व्यास, सुनील हरसानी, डॉ. पंकज राज मेवाड़ा, भावना व्यास, सुरेंद्र राज माथुर और डॉ. राजेश पुरोहित को भी सम्मानित किया जाएगा।
तैयारियां पूर्ण
आयोजकों के अनुसार समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।