Home latest नगर निकाय की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन

नगर निकाय की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 83,521 मतदाता करेंगे भागीदारी

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)
राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में नगर निकायों की निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात आगामी कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

इस संबंध में गुरुवार को जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने बताया कि जिले की डेगाना नगर पालिका में 16,210 मतदाता, कुचेरा नगरपालिका में 17,398 मतदाता, मेड़ता सिटी नगरपालिका में 35,300 मतदाता तथा मूंडवा नगरपालिका में 14,613 मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार जिले में कुल 83,521 मतदाता निकाय चुनाव में भागीदारी करेंगे।

जिला कलक्टर ने बताया कि 14 अप्रैल से वार्ड एवं मतदान केन्द्र स्तर पर वार्ड सभाओं का आयोजन कर निर्वाचक नामावलियों का पठन किया जाएगा। इसके बाद 27 अप्रैल 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 3 मई तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 8 मई को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष अभियान भी आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तिथियां 19 अप्रैल 2026 (रविवार) एवं 26 अप्रैल 2026 (रविवार) निर्धारित की गई हैं। कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वार्ड सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करें तथा प्रारूप निर्वाचक नामावली का पठन कर आमजन को जागरूक करें। साथ ही दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया तथा विशेष अभियानों की जानकारी व्यापक स्तर पर दी जाए ताकि अधिक से अधिक मतदाता सहभागिता कर सकें।

बैठक में भाजपा जिला संयोजक गोविंद प्रकाश सोनी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम सांगवा तथा आरएलपी के किशनाराम पिंडेल उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version