लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर चर्चा
नई दिल्ली : आज राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। इस दौरान राजस्थान की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई:
-
उत्तरी जयपुर रिंग रोड – 99.35 किमी
-
जयपुर से अमृतसर और जामनगर कॉरिडोर – 394 किमी
इसके अलावा भिवाड़ी में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान पर भी विस्तृत बातचीत हुई।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।