Home latest नदबई पुलिस सीओ कार्यालय के नवीन भवन का शुभारम्भ

नदबई पुलिस सीओ कार्यालय के नवीन भवन का शुभारम्भ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नदबई क्षेत्र के गांव बैलारा में करीब 81 लाख की लागत से नवीन पुलिस सीओ भवन का निर्माण

पूजा अर्चना कर नवीन भवन का शुभारम्भ, जुलाई 2021 सें किराए के भवन में हो रहा सीओ कार्यालय संचालन

नदबई। सरकारी भवन नहीं होने के चलते नदबई मुख्यालय पर विगत चार साल से किराए के भवन में पुलिस सीओ कार्यालय का संचालन होने व किराए के भवन में सीमित संसाधन होने से पुलिसकर्मियों को हो रही असुविधा से अब राहत मिलने की उम्मीद दिखाई दी। जब, नदबई क्षेत्र के गांव बैलारा में करीब 81 लाख रुपए की लागत से निर्माण हुए पुलिस सीओ कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना करते हुए शुभारम्भ किया गया।

विगत कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री बजट में नदबई पुलिस सीओ कार्यालय की घोषणा के बाद सरकारी भवन नहीं होने चलते जुलाई 2021 से ही नदबई मुख्यालय पर किराए के भवन में पुलिस सीओ कार्यालय संचालित हो रहा। नदबई मुख्यालय पर किराए के भवन में संचालित पुलिस सीओ कार्यालय के नवीन भवन निर्माण को लेकर करीब 91.18 लाख रुपए की घोषणा की।

बाद में निर्माण को लेकर करीब 81 लाख 61 हजार रुपए का वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद करीब तीन माह पहले नदबई मुख्यालय पर पुलिस सीओ के नवीन भवन का निर्माण पूर्ण हुआ। भवन निर्माण होने के बाद एडीशनल एसपी रामगोपाल व पुलिस सीओ अमरसिंह राठौड़ ने विधिवत पूजा अर्चना व हवन प्रक्रिया की।

बाद में विधिवत फीता काटते हुए नवीन पुलिस सीओ भवन का उद्घाटन किया गया। इससे पहले अलग-अलग संगठन पदाधिकारियों ने माला व साफा पहनाकर, एडीशनल एसपी व पुलिस सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version