Home latest मुस्लिम महासभा ने पांच बच्चों को लिया गोद, शिक्षा का उठाया दारोमदार

मुस्लिम महासभा ने पांच बच्चों को लिया गोद, शिक्षा का उठाया दारोमदार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत) मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा रेशमा सोलंकी के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ. नवाब अली ने ख्वाजा गरीब नवाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पांच बच्चों को गोद लेकर उनकी साल भर की फीस देने की घोषणा करते हुए उस राशि का चेक सौंपा। नवाब अली ने स्कूल समिति के अध्यक्ष, सेक्रेटरी व संस्था प्रधान को फीस की राशि का चेक सौंप कर बच्चों की शिक्षा का दारोमदार उठाया है। इस संबंध में नवाब अली ने बताया कि शिक्षा के स्तर की सराहना करने का इससे बेहतर कोई दूसरा रास्ता नहीं है, और आने वाले समय में भी मुस्लिम महासभा ऐसे कार्यों को और आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। इस दौरान संस्था प्रधान रामप्रसाद ने कहा कि इस तरह से मुस्लिम महासभा ने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए सराहनीय कार्य किया है।
इस मौके पर संरक्षक महबूब अली लोहार, उपाध्यक्ष बाबू दिन सोलंकी, कोषाध्यक्ष इमरान लीलगर, महासचिव फूल मोहम्मद पवार, सदस्य सलाहुद्दीन, नियाज, आलम पंवार, निर्बाण शाकिर, रफीक, सलीम, हाजी सत्तार, हाजी लालजी पवार, संस्था प्रधान रामप्रसाद दाउद आदि लोग मौजूद रहे।

Previous articleश्री महेश सेवा फाउंडेशन द्वारा नववर्ष स्नेह मिलन आयोजित
Next articleऑनलाइन परीक्षा में नकल
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version