लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क | सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर। विश्व दिव्यांगता दिवस (3 दिसंबर) के उपलक्ष में राजीव गांधी प्राकृतिक संग्रहालय द्वारा आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की श्रृंखला के तहत रविवार को म्यूजियम की टीम जिला मुख्यालय स्थित मुस्कान आवासीय विशेष विद्यालय पहुँची। यहाँ दिव्यांग बच्चों ने पोस्टर, कोलाज, क्ले मॉडलिंग और फिंगरप्रिंट आर्ट जैसी गतिविधियों में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
संग्रहालय की साइंटिस्ट-सी सुष्मिता नामाता ने बताया कि 20 से 25 नवंबर के बीच जिले के सभी विशेष विद्यालयों में जाकर विभिन्न प्रतियोगिताएँ कराई जा रही हैं। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 3 दिसंबर को संग्रहालय परिसर में सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है।
मुस्कान स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और आनंद देखने को मिला। सभी दिव्यांग विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ पेंटिंग और अन्य कलात्मक गतिविधियों में लगे रहे।
कार्यक्रम के दौरान म्यूजियम टीम के साथ विशेष शिक्षक सर्वेश सिंह, हनुमान गुर्जर, श्याम सुंदर, सुरेंद्र सिंह, अमित मीणा, सुरेंद्र कुमार रेगर, भानु प्रताप सिंह, युवराज सिंह एवं सोना देवी बच्चों की सहायतार्थ मौजूद रहे।