Home crime मर्डर करने के लिए भागे दो बाल अपचारियों को पुलिस ने दबोचा

मर्डर करने के लिए भागे दो बाल अपचारियों को पुलिस ने दबोचा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
   भरतपुर से राजेन्द्र शर्मा जती  की रिपोर्ट –

बाल सम्प्रेषण गृह से भागे दो शातिर बाल अपचारियों को किया दस्तयाब..दोनो मर्डर करने की फिराक में थे…

भरतपुर।  भरतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल सम्प्रेषण गृह से भागे दो शातिर बाल अपचारियों को दस्तयाब किया है। ये दोनों बाल अपचारी गढ़ी बाजना के पहाड़ी इलाके में महिला का वेश बनाकर रह रहे थे। दस्तयाब किए गए एक बाल अपचारी पर ट्रिपल मर्डर का मामला दर्ज है, तो दूसरे बाल अपचारी पर 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीन सिक्योरिटी गार्डों को भी गिरफ्तार किया है, जो सम्प्रेषण गृह से बाल अपचारियों को भगाने में शामिल थे।दोनों बाल अपचारी मर्डर करने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने दोनों को समय रहते दस्तयाब कर बड़ी घटना होने से बचाया । यहां से फरार होने के बाद एक आरोपी ने मध्यप्रदेश में एक बदमाश के साथ मिलकर लूट की घटना को भी अंजाम दिया।

3अप्रेल को बाल सुधार गृह से भागे थे बालअपचारी

जीतेंद्र उर्फ छोटू पर ट्रिपल मर्डर का आरोप, अजीत उर्फ बनिया पर संगीन धाराओं के 11 मुकदमें 

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि 34 दिन पहले यानि 3 अप्रैल को बाल संप्रेषण सुधार गृह से दो बाल अपचारी रोशनदान तोड़कर फरार हो गए थे.मुख्य बाल अपचारी भरतपुर के पथेना निवासी जीतेंद्र उर्फ छोटू जो ट्रिपल मर्डर का आरोपी है और दूसरा बाल अपचारी धौलपुर निवासी अजीत उर्फ बनिया के खिलाफ संगीन धाराओं के 11 मामले दर्ज थे। दोनों को अपने अपराधों की गंभीरता और न्यायालय द्वारा संभावित फैसले का अंदाजा था.इस कारण इन दोनों ने यह षड्यंत्र रचा इसी के कारण यह बाल संप्रेषण सुधार गृह से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक जीतेंद्र उर्फ छोटू की उम्र 20 साल और अजीत उर्फ बनिया की उम्र 21 साल है।

सुरक्षा गार्डों कीसाजिश से हुए थे फरार

दोनों के द्वारा स्थानीय सुरक्षा गार्डों के साथ साजिश रचते हुए फरार हुए.दोनो बाल अपचारीयो के फरार होने का मामला सेवर पुलिस थाने में दर्ज हुआ.पुलिस ने दोनों के दस्तयाब के लिए उत्तराखंड, दिल्ली ,उत्तर प्रदेश,हरियाणा राजस्थान विभिन्न स्थानों पर तलाश की.जब इन बाल अपचारीयो की लोकेशन पर पुलिस पहुंचती लेकिन उससे पहले वह भाग निकलते।

महिला के वेश में बाइक से जाते समय पकड़े गए

कल मध्य रात्रि को मुखबिर की सूचना मिली कि दोनों बाल अपचारी महिला का भेष धारण कर एक ही बाइक पर धौलपुर की तरफ जा रहे है.गढ़ी बजाना थाना क्षेत्र से दोनों को पुलिस ने पकड़ा साथ ही तेज बाइक चलाने के कारण गिर पड़े और चोटिल हो गए.जिनका उपचार आरबीएम अस्पताल में चल रहा है.

दोनों ने हत्या के लिए भागना स्वीकार किया

दोनों से पूछताछ में सामने आया है कि धौलपुर निवासी बाल अपचारी अजीत का जमीन के चलते विवाद था और इसी कारण अपने एक परिचित की हत्या की फिराक में था जबकि भरतपुर का निवासी बाल अपचारी अपने गांव के किसी एक व्यक्ति की हत्या करने की फिराक में था.लेकिन पुलिस ने दोनों को समय रहते गिरफ्तार कर दो घटना होने से बचा ली।

सुरक्षा गार्ड गोपाल ,ओमप्रकाश, संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा

दोनों बाल आचारियों को भगाने के मामले में रेक्शों सुरक्षा गार्ड गोपाल ,ओमप्रकाश, संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी अजीत द्वारा बाल संप्रेषण गृह से फरार होने के बाद मध्य प्रदेश के सरायझूला में एक लोकल बदमाश के साथ मिलकर अवैध कट्टे की नोंक पर 2 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया.जिसमें यह आरोपी वांछित है!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version