Home latest जार जोधपुर के मुनव्वर अध्यक्ष, मिश्रीलाल महासचिव मनोनीत

जार जोधपुर के मुनव्वर अध्यक्ष, मिश्रीलाल महासचिव मनोनीत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जोधपुर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की वर्ष 2025 की पहली बैठक रविवार को पावटा चौराहा स्थित महर्षि दधीचि उद्यान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला चुनाव संयोजक गुरूदत्त अवस्थी ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संजय सैनी, संयोजक राकेश कुमार शर्मा, महासचिव सुरेश पारीक एवं प्रदेश संगठन मंत्री भंवर सिंह कछवाहा की अनुशंषा तथा जोधपुर इकाई के सदस्यों की सहमति से जोधपुर जार जिला इकाई की घोषणा की। वर्ष-2025 के लिए घोषित नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार गुरूदत्त अवस्थी को नव सृजित पद जिला संयोजक एवं सैयद मुनव्वर अली को जिला अध्यक्ष व मिश्रीलाल पंवार को दुबारा महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा के.डी. इसरानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा व मुकेश श्रीमाली को उपाध्यक्ष, महेश खेतानी को सचिव, गोपाल सिंह राठौड़ को कोषाध्यक्ष, अनिल पारीक को संगठन मंत्री, विष्णुचन्द्र प्रजापति को सांस्कृतिक सचिव, राष्ट्रीय कवि दिनेश सिंदल व सत्येन व्यास को कार्यक्रम संयोजक एवं दानिश अली को विधि सलाहकार इत्यादि पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई। नई टीम में बतौर कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम डी. रामावत, रंजन दैया, रामजी व्यास, अरुण माथुर, अश्विनी व्यास, यश पारीक, बहादुर सिंह चौहान, घनश्याम भारती, महावीर शर्मा, हरिप्रकाश माथुर एवं गुलाम मोहम्मद को शामिल किया गया है। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम चतुर्वेदी, जिला संयोजक गुरूदत्त अवस्थी, जिला अध्यक्ष सैयद मुनव्वर अली व महासचिव मिश्रीलाल पंवार ने पत्रकार हितों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त किये। बैठक में मनोज बोहरा, विनोद पारीक, राजकुमार शर्मा, चेतन चौहान, शम्मी उल्लाह खान, शिवनारायण शर्मा, कालूराम प्रजापत, लालचन्द प्रजापत, प्रिंस गोस्वामी व मुकेश टाक इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version