Home latest मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई

मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से खुश, आमजन को समस्याओं के शीघ्र समाधान से मिली राहत

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को सुना तथा अधिकारियों को इन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण एवं चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सुनी तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर परिवादी को राहत दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर जाएं जिससे जमीनी स्थिति का पता चल सके एवं समस्या का समाधान शीघ्र किया जा सके।

जनसुनवाई में जहां एक ओर मुख्यमंत्री ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे जितेन्द्र केे निःशुल्क इलाज तथा पूर्ण देखभाल के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया, वहीं दूसरी ओर दिव्यांग स्ट्रीट वेंडर्स को उचित जगह उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे उन्हें राहत मिल सके।

जनसुनवाई में मुख्यमंत्री महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग सहित सभी वर्गों के लोगों की फरियादों को सुना। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को इन वर्गों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण कर मुख्यमंत्री कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टर विमोचन किए तथा सफल आयोजन की कामना की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version