लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डीग/जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर में सपत्नीक गिरिराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली तथा आमजन की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में भी सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा संपन्न की। मंदिर परिसर में उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जगत सिंह, नौक्षम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।