लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर से नितिन मेहरा की रिपोर्ट
अजमेर: वैशाली नगर स्थित ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, 50 लाख की ज्वेलरी व 5 लाख नकद पर हाथ साफ
अजमेर के क्रिश्चनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर स्थित देवनारायण मंदिर के सामने “सोने की खान” नामक ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान से करीब 50 लाख रुपये की ज्वेलरी और 5 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही क्रिश्चनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। चोरी की इस बड़ी वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
