- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ और केटरिंग सुविधा का शुभारंभ
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अमर जवान ज्योति पर आयोजित समारोह में 128 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शुरू की गई ‘आपणी बस–राजस्थान रोडवेज’ योजना और वोल्वो, स्केनिया एवं एसी बसों में केटरिंग सुविधा का भी शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आमजन की सुविधा को प्राथमिकता में रखते हुए परिवहन सेवाओं का निरंतर विस्तार कर रही है। नई बसें प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण और शहरी मार्गों पर संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सकेगी।
- Advertisement -










































