मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केरलम दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे 

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में किया शामिल

केरलम। भजनलाल शर्मा शनिवार को केरलम विधानसभा चुनाव के तहत तिरुवनंतपुरम पहुंचे और भाजपा के चार प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान शामिल हुए प्रत्याशी थे:

  • राजीव चन्द्रशेखर – नेमोम विधानसभा
  • वी. मुरलीधरन – कझाक्कुट्टम विधानसभा
  • पी.के. कृष्णदास – कट्टाकड़ा विधानसभा
  • आर. श्रीलेखा – वट्टियोरकावु विधानसभा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केरलम की जनता इस बार भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर “विकसित भारत-विकसित केरलम” के संकल्प को साकार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी प्रत्याशी जनभावना के अनुरूप केरलम में सुशासन और विकास की मजबूत नींव स्थापित करेंगे और इस बार केरलम की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

मुख्यमंत्री ने तिरुवनंतपुरम के भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पी. परमेश्वरन की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने पद्मनाभस्वामी मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन कर आमजन की खुशहाली और मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री के तिरुवनंतपुरम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

- Advertisement -
Previous articleराजस्थान एयरोस्पेस और डिफेंस पॉलिसी-2026:
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here