Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं को मिल रहे नए अवसर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं को मिल रहे नए अवसर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

नारी शक्ति बनी आर्थिक विकास की मजबूत धुरी

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं को योजनाओं के केंद्र में रखकर सशक्तिकरण के अभूतपूर्व कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप महिलाएं अब कृषि, उद्योग, सेवा और आधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह कदम ‘विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को गति देने में निर्णायक साबित हो रहे हैं।

डबल इंजन सरकार से मिली बड़ी राहत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महिलाओं को कई योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है।

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 9.50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हुआ और राशि ₹5,000 से बढ़ाकर ₹6,500 की गई।

  • मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के तहत महिलाओं को ₹450 में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य और पोषण में बड़ा सुधार

  • मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 2.5 लाख गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा मिली।

  • 1.22 करोड़ महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी नेपकिन वितरित किए गए।

  • आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 35 लाख लाभार्थियों को प्रतिमाह पूरक पोषाहार मिला।

  • साथिन मानदेय में 10% की वृद्धि की गई।

शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन

  • कालीबाई और देवनारायण स्कूटी योजनाओं के तहत अब तक 39,000 से अधिक बालिकाओं को स्कूटियां वितरित की गईं।

  • राजकीय महाविद्यालयों में 30% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित की गईं।

  • गार्गी पुरस्कार, इंदिरा प्रियदर्शिनी और मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना जैसी योजनाओं से हजारों बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता

  • महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों में अब तक 62,000 प्रकरणों में सहायता प्रदान की गई।

  • महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से 21,766 प्रकरणों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई गई।

  • 500 ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ के गठन से सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा को मजबूत किया गया।

उद्यमिता को नई उड़ान

  • महिला निधि के तहत 31,053 स्वयं सहायता समूहों को ऋण दिया गया।

  • ‘लखपति दीदी’ योजना के अंतर्गत 18.25 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण और 11 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया गया।

  • ड्रोन संचालन जैसे उन्नत कृषि प्रशिक्षण से महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया।

  • पीएम जनमन अभियान के तहत बारां जिले में 90 वन धन विकास केन्द्रों से 15,878 सहरिया महिलाओं को लाभ मिला।

सामाजिक सम्मान और सुविधाएं

  • रक्षा बंधन पर 1,400 से अधिक वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।

  • रोडवेज बसों में विशेष अवसरों पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई।

  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 1.17 लाख बालिकाओं के जन्मोत्सव मनाए गए।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कहना है कि “राजस्थान की आधी आबादी जब अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएगी, तभी राज्य समृद्ध और विकसित बनेगा।”

राज्य सरकार के इन ठोस कदमों ने नारी शक्ति को न सिर्फ सशक्त बनाया है, बल्कि आर्थिक विकास में उन्हें एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version