लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखण्ड क्षेत्र के बनेठा कस्बे में तीन दिवसीय तेजाजी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह बुधवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इस दौरान तेजाजी महाराज के चौक में पहले विभिन्न कलशों की बोलियां लगाई गई। मूर्ति प्रतिष्ठाचार्य पं. अनिल शास्त्री ने बताया कि कोठी स्थित हनुमान जी के मंदिर पर मन्त्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन कराया गया। तथा महिलाओं के कलश धारण करने के बाद बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई।। जो ग्राम के टपटा मोहल्ला,आजाद मार्केट, श्री कल्याण महाराज मंदिर,छोटा बाजार,सुरेली चौराहे, बस स्टैंड सहित मुख्य मार्गो से गुजरती हुई तेजाजी महाराज के मंदिर पर पहुंची।

कलश यात्रा के दौरान आगे आगे ध्वज पताका लेकर बोली लगाने वाले घोड़ी पर बैठकर चल रहे थे।साथ ही महिला पुरूष तेजाजी के जयकारे लगाते हुए थिरकते हुए चल रहे थे।वहीं मंदिर परिसर मे गायक कलाकार अलगोजे की धुन पर वीर तेजाजी की वीर गाथाओं से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां देकर नृत्य कर रहे थे।प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत दश विधि स्नान, मंडल पूजन, अधिवास प्रारंभ, नगर परिक्रमा, मंडप पूजन, ब्राह्मण वर्ण और अग्नि स्थापना के कार्यक्रम आयोजित हुए। गुरुवार को यजमानों द्वारा मंडल पूजन और यज्ञ पूजन किया जाएगा। शुक्रवार को महा अभिषेक, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहूति और प्रसादी वितरण की जाएगी।